दुनिया की अनोखी शादी जहां मेहमानों से वसूले गए पैसे!(Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2016 - 04:07 PM (IST)

लंदन:आपने बहुत सी एेसी शादियों के बारे में सुना होगा जहां लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं।लेकिन एेसी शादी के बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे जहां मेहमानों से एक कप चाय तक के पैसे वसूले गए।


डेली मेल की खबर के मुताबिक,Mumsnet पर एक यूजर ने ऐसी शादी का जिक्र करते हुए लिखा- हाल ही में मैं एक फ्रैंड की शादी में शामिल हुई जहां चॉकलेट बार था जिसमे चाय और कॉफी के लिए भी पैसे वसूले जा रहे थे।शादी में हॉट चॉकलेट बार, चाय और काफी तीनों चीजें थी, जिनकी कीमत 2.5 पाउंड से शुरू होती थी।


हालांकि,महिला की इस पोस्ट का कई लोगों ने समर्थन किया तो कई लोगों ने निशाना भी साधा।एक यूजर ने कहा कि शादी में इस तरह की चीजें करना बहुत ही ओछी हरकत है।लेसलीकेनोपे नाम की एक यूजर ने लिखा- अगर वह शादी का खर्च नहीं उठा सकते थे तो कम से कम उन्हें लोगों से ज्यादा कीमत नहीं वसूलनी चाहिए।


कई लोगों ने महिला पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला ने कपल के साथ बिल्कुल भी ठीक नहीं किया है। शादी प्यार बांटने का मौका होता है। हो सकता है कि वह शादी खर्च न उठा सकते हैं हो इसलिए उन्होंने हर चीज के लिए मेहमानों से चार्ज किया हो।
अगर आपको ये नहीं पसंद है तो ड्रिंक न खरीदें और अपने घर चले जाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News