“आज खत्म होगी दुनिया!” सनसनीखेज भविष्यवाणी से मची अफरा-तफरी, जान बचाने समुद्र की ओर भागे हजारों लोग(Video)
punjabkesari.in Thursday, Dec 25, 2025 - 03:17 PM (IST)
International Desk: घाना में 25 दिसंबर को दुनिया खत्म होने की एक सनसनीखेज भविष्यवाणी ने भारी हलचल मचा दी। खुद को ईश्वर का अवतार बताने वाले व्यक्ति Eboh Noah के दावे से डरकर हजारों लोग समुद्र किनारे जमा हो गए, कई जगह लंबी कतारें तक देखी गईं। Eboh Noah ने दावा किया कि उन्हें भगवान की ओर से चेतावनी मिली है कि क्रिसमस के दिन भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ आएगी, जिससे पूरी दुनिया तबाह हो जाएगी। उसने कहा कि इस प्रलय से सिर्फ वही लोग बच पाएंगे जो उसकी बनाई नाव में शरण लेंगे। Eboh Noah ने बाइबल में वर्णित नोह की कहानी से खुद की तुलना करते हुए एक बड़ी नाव तैयार की, जिसे उसने “ऑर्क ऑफ नूह” नाम दिया। उसका दावा है कि 25 दिसंबर को आने वाली कथित तबाही से बचने का यही एकमात्र रास्ता है।
Crowds in Ghana are reportedly flocking to the site of self-proclaimed prophet Ebo Noah's modern-day arks, following his viral prediction that a catastrophic global flood will begin on December 25, 2025, destroying the world and sparing only those who seek refuge inside. pic.twitter.com/aW26sWw9r8
— SAM OTIENO (@Sam0tieno) December 24, 2025
इन दावों पर विश्वास करते हुए बड़ी संख्या में लोग उसकी नाव की ओर पहुंचने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोगों की भारी भीड़ नाव की तरफ बढ़ रही है। कई लोगों ने तो पहले से ही नाव में जगह बुक कराने का दावा भी किया।जानकारी के अनुसार, Eboh Noah ने यह भविष्यवाणी काफी समय पहले कर दी थी, जिसके बाद वह घाना में चर्चा का केंद्र बन गया। उसकी सोशल मीडिया वीडियो तेजी से वायरल हुईं और धीरे-धीरे लोगों में डर गहराता चला गया।हालांकि, विशेषज्ञों और जागरूक वर्गों ने इसे अंधविश्वास और डर फैलाने वाला दावा बताया है, लेकिन इसके बावजूद भविष्यवाणी ने घाना के कई इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया।
Ghanaians Are Rushing To Claim Space In One Of Eight Massive "Arks" Constructed By A Self-Proclaimed Prophet, Eboh Noah. He Insists God Revealed To Him That The World Shall End Today, December 25Th, Christmas Day, And Only Those Inside His Arks Will Survive.
If We Don't Clamp… pic.twitter.com/tNXgaGM8vr
— ♀️👑 King Oziegbe Odion (@DaSTReet5) December 25, 2025
