इस रैस्टोरेंट में है लड़कियों के लिए स्पैशल ऑफर, जानकर रह जाएंगे हैरान !

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 04:20 PM (IST)

बीजिंग: आपने कई रैस्टोरेंट्स के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने ऐसे रैस्टोरेंट्स के बारे में जानते है जहां लड़कियों की स्कर्ट की लंबाई को नापकर एंट्री दी जाती है।  जी हां, चीन के जिनान प्रांत में यान जिया हॉट पॉट नाम के रैस्टोरेंट में कुछ एेसा ही होता है। इस रैस्टोरेंट में आने वाली महिलाओं की स्कर्ट की लंबाई नापी जाती है। लड़कियों की स्कर्ट की लंबाई जितनी ऊंची होगी उतना ही कम बिल उन्हें देना होगा।

यहां पर कई महिलाओं को उनकी मिनी स्कर्ट की वजह से बिल में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है। यह रैस्टोरेंट चीन में बहुत फेमस है। इस रैस्टोरेंट के नियम के हिसाब से अगर महिला की स्कर्ट घुटनों से 13 इंच तक ऊंची है तो उन्हें 90 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाता है। इस नियम से रैस्टोरेंट का बहुत फायदा हो रहा है। कहते हैं कि यहां ऐसा एक डिश की प्रमोशन के लिए किया जा रहा है। लड़कियों को डिस्काउंट देने की वजह से इस डिश को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News