स्पेन ने संभाला विभाजित कैटेलोनिया का चार्ज, उपप्रधान मंत्री को सौंपा नियंत्रण

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2017 - 01:30 PM (IST)

मैड्रिडः कैटेलोनिया के स्पेन से  विभाजित होकर अलग देश बनने के चंद घंटों के बाद ही  इस घटनाक्रम में  उस समय नया मोड़ आ गया जब स्पैनिश सरकार ने इसका चार्ज संभालने की घोषणा कर दी। एक आधिकारिक राज्य बुलेटिन के अनुसार  स्पेन के उप प्रधान मंत्री सोरया सेनज डी सांतामारिया को कैटलोनिया का नियंत्रण सौंप दिया गया है। 
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि  कैटेलोनिया स्पेन से अगल होकर नया देश बना लेकिन स्पेन ने इसे मान्यता देने से इंकार कर दिया है।  अपने 40 साल के सबसे बड़े संवैधानिक संकट को देखते हुए स्पेन की संसद ने अपने संविधान का आर्टिकल 155 इस्तेमाल किया है। . इस आर्टिकल के तहत स्पेन की एकता पर संकट को देखते हुए देश के कैटेलोनिया क्षेत्र की स्वायत्तता खत्म कर दी गई है।

स्पेन के प्रधानमंत्री मरिआनो रजोय ने कहा उन्होंने कैटेलोनिया की संसद भंग कर दी है और 21 दिसंबर को क्षेत्रीय चुनाव होंगे। रजोय ने यह भी कहा कि उन्होंने कैटेलोनिया के अलगाववादी नेता कार्ल्स पुइगदेमोंत और उनके प्रशासन को औपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया। ऐसा उन्होंने स्थिति सामान्य करने के उपायों के तहत किया। इससे पहले कैटेलोनिया की संसद ने आजादी के पक्ष में मतदान किया था।
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News