बारिश में ठंड से कांप रहा था आवारा कुत्ता, वीडियो में देखें जब महिला ने देखा तो क्या किया...
punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 11:15 AM (IST)
लंदन: सोशल मीडिया पर इनदिनों दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को बारिश में कांपते हुए कुत्ते को अपना स्कार्फ देते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो तुर्की का बताया जा रहा है।
God does not look at your possessions,
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 24, 2020
but he looks at your heart & deeds 🙏🙏 pic.twitter.com/PQqQ5x05RV
वीडियो में आप देख सकते हैं कि डुगू एल्मा नाम की एक महिला बारिश से खुद को बचाने के लिए एक खाली जगह पर खड़ी थी. वो खड़े-खड़े कुत्ते को ठंड में कांपते हुए देखती है, जिसके बाद वो धीरे से स्कार्फ कुत्ता के ऊपर डाल देती है। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स महिला की तारीफ के पुल बांधने लगे। एक यूजर ने लिखा, इंसानियत अभी भी जिंदा है। वहीं दूसरे ने लिखा, इस महिला का दिल सोने का होगा। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।