अमेरिका में सिख किशोर की पिटाई, Video आया सामने

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 05:02 PM (IST)

वाशिंगटन: वाशिंगटन प्रांत में 14 साल के एक लड़के को उसके एक सहपाठी ने घूंसा मारकर जमीन पर गिरा दिया। इस लड़के के पिता ने दावा किया है कि उसके बेटे को इसलिए निशाना बनाया गया कि वह भारतीय मूल का है। एक खबर के अनुसार लड़के ने सिखों की पारंपरिक पगड़ी बांधी हुई थी। शहर के केंट्रीज हाई स्कूल के बाहर उसकी पिटाई की गई। यह हमला पिछले हफ्ते हुआ। 

लड़के पर उसके सहपाठी ने हमला किया जिसे किसी ने रिकार्ड कर लिया और स्नैपचैट पर डाल दिया। पीड़ित को कई बार घूंसा मारा गया। हालांकि, स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने कहा कि इस घटना की वजह घृणा नहीं है। वहीं, पीड़ित के पिता ने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनके बेटे को इसलिए निशाना बनाया गया कि वह भारतीय मूल का है और सिख है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News