म्यांमार में सुरक्षाबलों ने एक दिन में की 82 लोकतंत्र समर्थकों की हत्या

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 05:23 AM (IST)

यांगूनः म्यांमार में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 82 लोकतंत्र समर्थकों को मार डाला। मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या पर नजर रखने वाले एक संगठन और स्थानीय मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है। बागो शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शुक्रवार को 82 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।
PunjabKesari
इससे पहले 14 मार्च को यांगून में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यांगून से बागो करीब 100 किलोमीटर दूर है। ‘एसोसिएडेट प्रेस' स्वतंत्र रूप से मौत के इन आंकड़ों की पुष्टि करने में असमर्थ है। ‘असिस्टेंस असोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स' द्वारा संकलित शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 82 है। यह संगठन मरने वालों और गिरफ्तार लोगों की दैनिक संख्या जारी करता है।
PunjabKesari
ये आंकड़े काफी व्यापक रूप से विश्वसनीय माने जाते हैं क्योंकि मौत के नए मामलों को तब तक शामिल नहीं किया जाता जब तक उनकी पुष्टि नहीं हो जाती और उनका विवरण वेबसाइट पर नहीं दे दिया जाता। संगठन ने शनिवार की रिपोर्ट में कहा कि उसे बागो में मरने वालों की संख्या के और बढ़ने की आशंका है क्योंकि और मामलों का सत्यापन किया जाना बाकी है। ऑनलाइन समाचार वेबसाइट म्यांमा नाऊ ने भी 82 लोगों के मारे जाने की खबर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News