सऊदी अरब ने चार महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को किया रिहा

punjabkesari.in Friday, May 03, 2019 - 12:35 PM (IST)

रियाद: सऊदी अरब ने हिरासत में ली गई कम से कम चार महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को वीरवार को रिहा कर दिया। इन महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला लंबित है। इसके साथ ही अस्थायी रूप से रिहा की गई महिलाओं की संख्या सात हो गई है। 

लंदन के एक मानवाधिकार संगठन ने बताया कि विदेशी मीडिया, राजनयिक और मानवाधिकार संगठनों के संपर्क में रहने सहित कई अन्य आरोपों में ये महिलाएं हिरासत में बंद थी। कुल 11 महिला अधिकार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से कुछ महिलाओं ने पूछताछ अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न और यातना का आरोप लगाया है।

 लंदन के मानवाधिकार संगठन एलक्यूएसटी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ हातून अल-फस्सी, अमल अल-हरबी, म्यासा अल-मानेया और अबीर नमनकानी को अस्थायी रूप से रिहा कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News