रूस का यूक्रेन पर मिसाइलों- ड्रोन से भीषण हमला; 11 लोगों की मौत व दर्जनों घायल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:25 PM (IST)
International Desk: रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने 'टेलीग्राम' पर एक बयान में कहा कि कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और तीन बच्चे सहित 58 लोग घायल हो गए। कीव के आठ जिलों में आवासीय इमारतों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी हमले की खबरें आईं। आपातकालीन सेवा के अनुसार, मध्य निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में रूसी हमलों में निप्रो शहर को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए।
At least four people were killed and 50 injured in a barbaric Russian attack on Kyiv civilians.
— Денис Казанський (@den_kazansky) June 2, 2026
Residential buildings, offices, and car dealerships were damaged and destroyed. pic.twitter.com/hw3irDGS2N
बचावकर्मी मौके पर पहुंचे ही थे कि एक अन्य हमला हो गया जिसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई। हमले में दो मंजिला आवासीय इमारत और चार मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ी इमारत के मलबे में लोग फंसे हुए थे। रात भर और सुबह तक धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस एक नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और हवाई हमले के अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने की अपील की थी। पोडिल्स्की जिले में नौ मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जिससे लोग मलबे में दब गए।
Russia pummelled Ukraine with hundreds of drones and dozens of missiles early Tuesday, killing at least 11 people, after threatening a large-scale attack and warning foreign citizens to leave Kyivhttps://t.co/m9TCa82qrL pic.twitter.com/raIlwIsJWJ
— AFP News Agency (@AFP) June 2, 2026
हवाई हमले की चेतावनी जारी रहने के बीच सुबह तक बचाव अभियान जारी था। सोलोमियांस्की जिले में 20 मंजिला और 24 मंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। यूक्रेन के अधिकारी रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए सहयोगी देशों से अधिक हवाई रक्षा मिसाइलों की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन बड़ी संख्या में ड्रोन को रोकने में सक्षम है, हालांकि बैलिस्टिक मिसाइलें देश की हवाई सुरक्षा के लिए एक बड़ी कमजोरी बनी हुई हैं।
