हूती विद्रोहियों का Saudi Arabia के आभा एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, खौफनाक Video आया सामने
punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 10:00 AM (IST)
Houthis Attack Saudi Abha Airport : ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने का दावा किया। यह हमला यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हवाई हमलों के जवाब में किया गया जिनके लिए हूतियों ने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर जारी वीडियो संदेश में एयरलाइन को सऊदी हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भरने की चेतावनी देते हुए कहा कि सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नाकाबंदी हटने तक इस चेतावनी को गंभीरता से लिया जाए।
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने कहा कि सना हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर हमला एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया था जिसके बाद हूतियों ने इस हमले का जवाब देने का संकल्प जताया। अपेक्षाकृत शांति के दौर के बाद हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ने की यह पहली बड़ी घटना मानी जा रही है।
🚨 BREAKING:
— Levant News (@LevantWire) July 14, 2026
🇸🇦 Saudi Arabia's Abha International Airport has reportedly become inoperable following the attack. pic.twitter.com/ZqlD6o1rFY
हालांकि सऊदी अरब के अधिकारियों ने यमन में हवाई हमलों के बारे में टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया। हूतियों के अनुसार विमान को हुदैदा हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिणी क्षेत्र की ओर दागी गई हूती बैलिस्टिक मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया।
Surveillance camera footage at Saudi Arabia's Abha Airport capturing the moment of the Houthi rocket's impact. pic.twitter.com/A4aUR1pwCu
— Syed Abbas Araghchi (@SyedAbbasA3t) July 13, 2026
यमन के रक्षा मंत्री जनरल ताहिर अल-अकीली ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को सना हवाई अड्डे के रनवे पर हमला हूती प्रतिनिधिमंडल को अंतिम संस्कार से वापस ला रहे एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किया गया। हमलों से कुछ देर पहले जारी एक वीडियो संदेश में अल-अकीली ने ईरानी विमानों के यमन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: दौड़ने के शौकीन हो जाएं सावधान, नकली वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी कर रहा 'Marathon Gang', ऐसे करें बचाव
BREAKING NEWS: 🇾🇪🇸🇦
— Syed Abbas Araghchi (@SyedAbbasA3t) July 14, 2026
Yemen has struck Abha Airport and other cities in Saudi Arabia. Thousands of Umrah pilgrims from various countries are stranded and unable to return due to the war situation in the Middle East. pic.twitter.com/t7X0THDKW6
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में अधिकारियों ने व्यापक क्षेत्रीय तनाव की आशंका जताई। संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के सहायक महासचिव खालिद खियारी ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद से कहा, यमन और व्यापक क्षेत्र तनाव बढ़ने का एक और दौर झेलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में शामिल होने का आह्वान करते हैं।
