पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले, 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 34 घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 02:44 AM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार को दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बन्नू जिले के मिरयान पुलिस थाने पर आत्मघाती हमले की कोशिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। विस्फोटकों से लदे एक वाहन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में चार हमलावर मारे गए। 

बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद फुरकान बिलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए पेशावर भेजा गया है। 

एक अन्य घटना में लोअर दीर जिले के हैदर क्षेत्र के लादम टॉप के पास आतंकवादियों ने पुलिस के काफिले पर हथगोले फेंके और स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस के दो वाहनों में भी आग लगा दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News