मिसाइल हमलों से दहला पश्चिम एशिया: ईरान ने कुवैत और बहरीन पर दागे ड्रोन, अमेरिका को दी धमकी
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 09:18 AM (IST)
Iran US Conflict Middle East War : पश्चिम एशिया में हालात बेहद विस्फोटक हो गए हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान के अर्द्धसैनिक बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने आज अमेरिका को खुली धमकी दी है कि अगर उनके खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी की गई तो वे पूरे पश्चिम एशिया से होने वाला वैश्विक ऊर्जा (तेल और गैस) निर्यात पूरी तरह रोक देंगे।
इस बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले देशों बहरीन और कुवैत पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
‼️🇮🇷🇺🇸The US has disrupted the talks: burning ships are sinking in Hormuz, Iran is launching massive strikes on US bases and those of its allies
— Ignorance, the root and stem of all evil (@ivan_8848) July 14, 2026
▪️Massive strikes have been launched against Bahrain and Kuwait, where an oil storage facility containing jet fuel for aircraft is… pic.twitter.com/VL969vlc2t
बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा और कुवैत की सेना ने कहा कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियां मिसाइलों और ड्रोन को उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही मार गिराने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। बहरीन और कुवैत दोनों में अमेरिकी सैन्य बल तैनात हैं।
Footage, reportedly taken during Iranian drone and missile strikes against Kuwait earlier, shows a Shahed-136 impact. The U.S. continues to trade strikes with Iran, as targets inside Bahrain and Kuwait are now bearing the brunt of Iranian fires. pic.twitter.com/AC07mtqi96
— OSINTdefender (@sentdefender) July 15, 2026
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव बढ़ने के बीच ईरान ने दोनों देशों को कई बार निशाना बनाया है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका कई दिनों से ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमले कर रहा है और ईरान भी जवाबी हमले कर रहा है। युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया में तेल और प्राकृतिक गैस का जो कुल कारोबार होता था उसका पांचवां हिस्सा इस जलडमरूमध्य से होकर गुजरता था।
यह भी पढ़ें: 15 July Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें नई रेट लिस्ट
ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में रिवोल्यूशनरी गार्ड ने क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात रोकने की धमकी दी। उसने कहा, ''क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात या तो सभी के लिए होगा या किसी के लिए नहीं।''
