रूस ने ईरानी बंदरगाह पर हमलों की चेतावनी दी; क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा जताया

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:30 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : रूस ने ईरान पर हाल ही में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि इन हमलों से संघर्ष के और अधिक फैलने का जोखिम है, जिससे रूस के अपने आर्थिक हित भी प्रभावित हो सकते हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि मॉस्को ईरान भर में इज़राइल और अमेरिका द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों के बढ़ते अभियान को 'गहरी चिंता' के साथ देख रहा है। सुश्री जखारोवा ने विशेष रूप से कैस्पियन सागर पर स्थित बंदर-ए अंजली बंदरगाह पर 18 मार्च को हुए हमले का उल्लेख किया।

उन्होंने इसे रूसी-ईरानी वाणिज्य, विशेष रूप से खाद्य शिपमेंट के लिए उपयोग किया जाने वाला एक प्रमुख व्यापारिक और रसद केंद्र बताया। उन्होंने अमेरिका-इजरायल 'गठबंधन' पर तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि उनकी कारर्वाइयों से कैस्पियन देशों के भी इस व्यापक संघर्ष में खिंचने का खतरा पैदा हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News