ईरान ने सऊदी अरब के बंदरगाह पर अमेरिकी तेल टैंकर पर किया हमला

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 11:31 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : ईरान ने सऊदी पोर्ट पर खड़े US के एक ऑयल टैंकर पर हमला किया है। इस घटना की पुष्टि मिस्र के 'इंटेल ऑब्जर्वर' ने की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) US जहाजों की तलाश में इतनी एक्टिव हो गई है, कि अब वह सऊदी अरब के अपने पोर्ट्स के अंदर तक पहुंच गई है। इस कार्रवाई से पता चलता है कि ईरानी सेना खाड़ी क्षेत्र में US के हितों को निशाना बनाने के लिए सऊदी अरब के सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी घुस रही है।

यह घटना खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है, क्योंकि IRGC अब सऊदी अरब के अपने ही बंदरगाह के अंदर घुसकर US जहाजों को निशाना बना रही है। इस हमले ने पूरे क्षेत्र में युद्ध के बादल और बढ़ा दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News