कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस! ऊपरी सदन से पुतिन को मिली मंजूरी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 10:02 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस यूक्रेन पर किसी भी समय हमला कर सकता है। राष्ट्रपति पुतिन को ऊपरी सदन से मंजूरी मिल गई है। पुतिन ने संसद में रूस से बाहर सेना के इस्तेमाल के लिए सदन से मंजूरी मांगी थी, जिसे सांसदों ने मंजूर कर लिया है। माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तय समय से एक घंटा पहले राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। इस दौरान वह कई बड़े ऐलान कर सकते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलावार को संसद से देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग करने की अनुमति मांगी थी। पुतिन का इस संबंध में संसद के ऊपरी सदन को लिखा गया एक पत्र पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों में रूसी सैन्य तैनाती को औपचारिक रूप प्रदान करेगा। पुतिन ने एक दिन पहले यूक्रेन के विद्रोहियों वाले इलाकों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। सैन्य बल प्रयोग की अनुमति मिलने पर यूक्रेन पर व्यापक हमला करने के लिये रूस का रास्ता साफ हो सकता है।

इससे पहले, पश्चिमी देशों के नेताओं ने कहा था कि रूस के सैनिक यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका ने रूस के इस कदम को आक्रमण बताया है। माना जा रहा है कि सांसद पुतिन के अनुरोध को मंगलवार को सत्र के दौरान मंजूरी दे सकते हैं। उधर, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों से हथियार की सप्लाई बढ़ाने की अपील की है। विदेश मंत्री ने युद्ध के हालातों को देखते हुए पश्चिमी देशों से अपील की है कि वह हथियारों की सप्लाई बढ़ाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News