लारीजानी की मौत का बदला: ईरान ने 111 जासूसी नेटवर्क किए तबाह, 4 अमेरिकी एजेंट गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 06:42 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच Iran ने अब अंदरूनी मोर्चे पर बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। शीर्ष नेता Ali Larijani की मौत के बाद ईरान ने देशभर में जासूसी नेटवर्क के खिलाफ सर्जिकल ऑपरेशन चलाकर बड़ा खुलासा किया है। Ali Larijani की मौत के बाद ईरान की खुफिया एजेंसियों ने देशभर में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान के तहत 26 प्रांतों में फैले 111 जासूसी नेटवर्क (रॉयलिस्ट सेल्स) का पर्दाफाश किया गया।

 

इन नेटवर्क्स पर आरोप है कि  ये देश में अस्थिरता फैलाने की योजना बना रहे थे। संवेदनशील सैन्य और सुरक्षा जानकारी दुश्मन देशों तक पहुंचा रहे थे। नेटवर्क  से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए । इसके अलावा Starlink के 350 सैटेलाइट डिवाइस जब्त किए गए। इनका इस्तेमाल कथित तौर पर गुप्त संचार और निगरानी से बचने के लिए किया जा रहा था।हमेदान और पश्चिम अजरबैजान प्रांतों से 4 अमेरिकी जासूसों को गिरफ्तार किया गया।

 

इन पर आरोप है कि ये ईरान के सैन्य ठिकानों, सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील उपकरणों की जानकारी दुश्मन देशों को भेज रहे थे। इसके अलावा 21 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन सिर्फ जासूस पकड़ने तक सीमित नहीं बल्कि देश के अंदर किसी भी तरह की अराजकता और विद्रोह की साजिश को खत्म करना है
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News