अमेरिका का बदला ! बगदाद में धमाकों से दहला आसमान, ईरान समर्थित ठिकाने पर एयर स्ट्राइक में 4 लोगों की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 01:09 PM (IST)
International Desk: बगदाद में मंगलवार को हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए जब राजधानी में एक के बाद एक कई धमाके हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान समर्थित समूह के एक ठिकाने पर हुए एयर रेड में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। हमले की शुरुआत अमेरिकी दूतावास के पास धमाके से हुई, जो हाई-सिक्योरिटी ग्रीन ज़ोन में स्थित है। इसके बाद आसमान में कई ड्रोन देखे गए। एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। ड्रोन का मलबा शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरा।
C-RAM Destroys Militia Drone Over U.S. Embassy in Baghdad
— Washington Eye (@washington_EY) March 17, 2026
Air defense system intercepts incoming threat above the Green Zone as nightly attacks continue to test embassy defenses #WashingtonEye pic.twitter.com/gHsI7P8Epo
होटल और एयरपोर्ट भी बने निशाना
- अल-रशीद होटल पर भी ड्रोन गिरा, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
- बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ठिकाने पर रॉकेट दागे गए
- कई वीडियो में एम्बेसी के पास धुआं और आग देखी गई
तेल क्षेत्र पर हमला
दक्षिणी इराक के मजनून ऑयल फील्ड पर भी हमला हुआ, जो देश के प्रमुख तेल उत्पादन केंद्रों में से एक है।इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। संयुक्त अरब अमीरात में फुजैराह तेल ज़ोन और शाह गैस फील्ड में आग की घटनाएं सामने आई हैं। सऊदी अरब ने कई ड्रोन मार गिराए । मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और मोहम्मद बिन सलमान ने फोन पर बातचीत कर हालात की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने ईरान के कथित हमलों को “संप्रभुता का उल्लंघन” बताया और इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा कहा
