इस 4 साल की बच्ची ने किया दुनिया को हैरान..!!

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 03:24 PM (IST)

मॉस्को: रूस के मास्को में रहने वाली 4 साल की बच्ची बेला डेवयात्किना पहली नजर में लापरवाह, चंचल दिखती है। मगर, उसकी एक प्रतिभा को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। वह 7 अलग-अलग भाषाओं को बोल लेती है।

आप उससे कोई सवाल पूछेंगे, तो उसका जवाब आपको रूसी, अंग्रेजी, फ्रैंच, स्पेनिश, जर्मन, चीनी या अरबी भाषा में  दे सकती है। बेला ने हाल ही के दिनों में रूस की मीडिया में सुर्खियां बटोरी हैं, जब वह टीवी टैलेंट शो में सामने आई थी।

उसने 7 अलग-अलग भाषाओं में जवाब देकर जजों और दुनिया भर में करोड़ों लोगों को चौंका दिया था। इसके बाद से उसके परफॉर्मेंस का यूट्यूब में वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद से वह रातों-रात इंटरनैट पर सेलिब्रिटी हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News