इराक में रॉकेट हमला, अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों समेत 3 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 05:14 AM (IST)

बगदादः इराक के मिलिट्री बेस पर दागे गए रॉकेट हमले में 2 अमेरिकी सैनिक और एक ब्रिटिश की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बगदाद के उत्तर में ताजिया बेस पर रॉकेट दागे गए। 
PunjabKesari
एबीसी न्यूज के मुताबिक, इराक में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता माइल्स कैगिन्स ने बताया कि इराक के ताजी बेस कैंप पर 15 रॉकेट दागे गए। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। वहीं, एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रक लॉन्चर से 30 रॉकेट दागे गए जिसमें से 18 बेस पर लगे। 
PunjabKesari
अधिकारियों ने हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि किस ग्रुप ने यह रॉकेट हमला किया। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने 15 कत्युषा रॉकेट दागे जिसमें एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए अमेरिकियों में से एक सैनिक था और दूसरा एक कॉन्ट्रैक्टर था। उन्होंने साथ ही कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News