रोबोट ने शीशा तोड़ किया हमला !

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 05:32 PM (IST)

शेनझेनः चीन के टेक फेयर में एक रोबोट ने एक आदमी पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। रोबोट को घरेलू कामों के लिए डिवैलप किया गया था। इस रोबोट का नाम 'फैटी' बताया जा रहा है। इंंसान पर रोबोट के हमला करने की चीन में यह पहली घटना है। 

घटना साउथा चाइना की है। यहां एक टैक फेयर चल रहा था। भारी तादाद में लोग इस फेयर में पहुंचे थे। तभी फैटी नाम के इस रोबोट ने अचानक ग्लास बूथ तोड़ दिया और एक शख्स पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके फौरान बाद शख्स को हॉस्पिटल भेज दिया गया।

बाद में फैटी को फेयर से हटा लिया गया।  16 से 21 नवंबर तक चले इस फेयर में 37 देशों के लोग शामिल हुए।फेयर के आर्गेनाइजर का कहना है कि ये सब एक ऑपरेटर की गलती से हुआ। उसने रिवर्स की जगह फॉरवर्ड बटन दबा दिया। इससे रोबोट उस दिशा में मुड़ गया, जिधर कांच की दीवार थी। फैटी की कीमत 13000 युआन (करीब 1.28 लाख रुपए) है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News