डकैती करने करने गए शख्स के साथ हुआ अजीब हादसा,  वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

punjabkesari.in Thursday, Sep 06, 2018 - 05:16 PM (IST)

 वॉशिंगटनः अमरीका के कोलोरेडो शहर में हए एक अजीब हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर जहां लोग हैरान होने के साथ-साथ हंस हंस कर लोटपोट भी हो रहे हैं। वायरल वीडयो के अनुसार एक शख्स ई-सिगरेट की दुकान में डकैती करने पहुंचा। उसने चेहरा छिपाने के लिए कैप और सनग्लास लगाया हुआ है लेकिन डकैती से पहले जैसे ही वो कैशियर के पास बंदूक लेकर जाता है तो बंदूक छूट जाती है और पैंट खुल जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स डकैती से पहले दुकान के बाहर खड़ा होता है।जैसे ही वो अंदर घुसकर बंदूक तानता है तो फिसलकर कैशियर के पास गिर जाती है।जिसके बाद वो भागता है, उसी वक्त उसकी पैंट भी खुल जाती है।   ये हादसा रविवार की शाम करीब 5:30 पर हुआ। इसकी सीसीटीवी फुटेज Aurora Police Department ने फेसबुक पोस्ट किया है। 18 घंटे पहले इस वीडियो को शेयर किया गया, अब तक 40 हजार व्यूज, 500 से ज्यादा शेयर्स और 200 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News