सऊदी अरब फिर सुखिर्यों में, अब महिला को सौंपा ये पद

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 12:58 PM (IST)

रियादः सऊदी अरब अपने नए कदम से एक बार फिर सुखिर्यों में आ गया है। सऊदी में पहली बार किसी महिला को खेल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है और वह हैं राजकुमारी रीमा बिंत बंदर बिन सुल्तान। यह पहली बार है जब देश में कोई महिला खेल संघ की अध्यक्ष बनी है।

एक अधिकारी ने नाम न  छापने की शर्त पर बताया कि राजकुमारी रीमा पुरुष और महिला खेलों से जुड़े संघ की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले अगस्त 2016 में भी उन्हें मंत्रिमंडल में खेल मंत्रालय के बराबर जगह दी गई थी। राजकुमारी रीमा अमरीका में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत बंदर बिन सुल्तान की बेटी हैं। सऊदी अरब में महिलाओं को सर्वाजनिक जगहों पर खेलने की पाबंदी है।

गौरतलब है कि महिलाओं के लिए बने निजी खेल परिसरों को भी धार्मिक रूढ़िवादियों का विरोध झोलना पड़ता है। हाल ही में सऊदी अरब में महिलाओं के लिए बनाए गए कई कानूनों में बदलाव किए गए हैं जिन्हें दुनियाभर में खूब सराहा गया। कुछ समय पहले ही सऊदी के शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News