नहीं देखी होगी सांप और चूहे की एेसी लड़ाई, हैरान कर देगा अंत (Video Viral)

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 11:47 AM (IST)

बीजिंगः माना जाता है कि चूहे सांप के मुख्य आहारों में एक होते हैं। लंबे-चौड़े सांप आसानी से जिंदा चूहे को निगल जाते हैं। जंगलों में सांप को चूहों का शिकार करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है वह काफी चौंकाने वाला है। चूंकि सांप और चूहे की लड़ाई वाले इस वीडियो में एक चूहा, बड़े से सांप पर साफ तौर पर भारी पड़ता  नजर आ रहा है। वीडियो चाईनीज मीडिया में वायरल हो रहा है।  करीब एक मिनट के इस वीडियो में सांप और चूहे को लड़ाई को बखूबी देखा जा सकता है। 18 हजार से ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो में एक छोटा सा चूहा लगातार सांप पर हावी होता नजर आ रहा है। 
 
चौंकाने वाली बात यह है कि सांप, चूहे के सामने असहाय नजर आ रहा है। चूहा लगातार उसके पिछले हिस्से पर हमला कर रहा है। चूहा सांप के मुंह को भी बुरी तरह पकड़ लेता है और पटक देता है। इस दौरान कुछ देर के लिए चूहा थोड़ा पीछे हट जाता है और एक बार फिर सांप पर हमला करता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सांप जब बिल्कुल असहाय हो गया तब चूहा उसे घसीटकर जंगल में ले जाता है। सोशल मीडिया में सांप और चूहे की लड़ाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News