रामास्वामी ने दोहराया वादा-अमेरिका का राष्ट्रपति बना तो सबसे पहले चीन का पत्ता होगा साफ

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 11:26 AM (IST)

 

वाशिंगटनः भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी ने रविवार को 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी जताते फिर कहा कि अगर  अमेरिका का राष्ट्रपति बना तो सबसे पहले चीन का पत्ता होगा।  विवेक रामास्वामी ने  चीन पर निर्भर नहीं होने की घोषणा का आह्वान  करते हुए कहा कि चीन अमेरिका के सामने शीर्ष विदेश नीति चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मंच का एक और महत्वपूर्ण पहलू वास्तव में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को खोलना है।''

 

रामास्वामी ने कहा, ‘‘यह एक खोई हुई राष्ट्रीय पहचान को फिर से पाने जैसा है। यह मेरे अभियान का प्रमुख हिस्सा है जिसमें वैश्विक स्तर पर हमारे सामने आने वाली वास्तविक विदेश नीति चुनौतियों से निपटना है।'' उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले कम्युनिस्ट चीन है। और मैं इस दौड़ में चीन पर निर्भर नहीं होने की घोषणा का आह्वान कर रहा हूं क्योंकि आज प्रमुख अंतर यह है कि पिछली सदी में हम जूतों के लिए, जेब में फोन के लिए कभी सोवियत संघ पर निर्भर नहीं रहे। लेकिन सोवियत संघ के विपरीत आज यही मामला है।''  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News