कनखजूरे, बिच्छू और सांप खा गई ये मछली, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 05:43 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः अक्सर ही सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती रहती है जिसे देखकर सभी हौरान है।एेसी ही एक वीडियो हमारे सामने आई है जिसमें एक मछली कनखजूरे, बिच्छू और तो और एक सांप तक को खा गई। इस वीडियो को रेडिट के पिछले हफ्ते शेयर किया था। इस मछली को पफरफिश के नाम से जाना जाता है। वीडियो में पफरफिश को एक टैंक में डाला जाता है। इसके बाद इसमें पहले एक कंखजूरा डाला गया जिसे मछली ने तुरंत खा लिया। इसके बाद इसमें एक बिच्छू डाला गया जिसे भी मछली ने तड़पातड़पाकर मारने के बाद खा लिया। 

आश्चर्य तो कब हुआ जब इस टैंक में एक सांप डाला गया जिसे भी इस मछली ने अपना निशाना बना लिया और घप से खा गई। इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं। इस वीडियो के बाद कई लोगों ने यह जानना चाहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तो एक यूजर ने फोटो शेयर कर बताया कि इस मछली के कितने बड़े दांत है। जिससे ये आसानी से ऐसे जीव खा गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News