नेपाल में हिंदू राष्ट्र के लिए सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राजशाही समर्थक प्रदर्शन दौरान पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार (Video)

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 07:26 PM (IST)

Kathmandu: नेपाल के पूर्व गृह मंत्री कमल थापा और लगभग आधा दर्जन अन्य लोगों को रविवार को काठमांडू में राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजशाही को बहाल करने और नेपाल को हिंदू देश के रूप में स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) और आरपीपी नेपाल सहित राजशाही समर्थक समूहों ने आंदोलन के चौथे दिन यहां नारायण चौर में विरोध प्रदर्शन किया।

 

घिसार्दै पूर्वगृहमन्त्री कमल थापालाई प्रहरीले लियो नियन्त्रणमा pic.twitter.com/1YiG6m6UyL

— Nepalkhabar (@nepalkhabar) June 1, 2025

काठमांडू घाटी पुलिस के प्रवक्ता अपिल बोहोरा ने बताया कि आरपीपी अध्यक्ष और राजशाही के कट्टर समर्थक राजेंद्र लिंगडेन विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे और जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास बलुवाटर की ओर बढ़ने की कोशिश की तब उनका पुलिस के साथ झड़प हो गई। बोहरा ने कहा कि थापा और अन्य को नारायणहिती महल संग्रहालय क्षेत्र के आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

 

उन्होंने कहा कि लगभग 1,200 राजशाही समर्थकों ने गणतंत्र प्रणाली के खिलाफ और राजशाही के पक्ष में नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बोहरा ने बताया कि प्रदर्शनकारी पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीरें ले रखी थीं और प्रधानमंत्री के पी ओली के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक राजशाही बहाल नहीं हो जाती, वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News