इजराइली एयरस्ट्राइक से लेबनान में भारी तबाही; 6 की मौत व 24 घायल, राख का ढेर बन गए जिंदा लोग (Video) (Video)
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:10 PM (IST)
International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब और ज्यादा खतरनाक रूप लेता जा रहा है, जहां सैन्य ठिकानों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों पर भी हमले हो रहे हैं। लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए ताजा हवाई हमलों ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। लेबनान की राजधानी Beirut में बुधवार तड़के इजराइली हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई।
MASSIVE Israeli airstrikes hit the threatened building in Al-Bachoura area in Beirut pic.twitter.com/uPzadqRULN
— Pheebs (@galpalpheebs) March 18, 2026
Lebanese Health Ministry के अनुसार कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई व 24 लोग घायल हुए हैं। कई लोग अब भी हमले मुख्य रूप से Zoqaq al-Blat, Basta al-Fawqa इलाकों में हुए, जहां रिहायशी इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत टीमों ने मलबे से मानव अवशेष बरामद किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से की जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में भी दो और एयरस्ट्राइक किए इससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इजराइल और Hezbollah के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि नागरिक इलाकों पर हमले युद्ध को और खतरनाक बना सकते हैं।
