नॉर्वे की राजधानी में अमेरिकी दूतावास के बाहर ब्लास्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क (Video)

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 02:41 PM (IST)

International Desk: नॉर्वे की राजधानी Oslo में स्थित United States Embassy Oslo के बाहर रविवार तड़के एक  विस्फोट की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 1 बजे इलाके में तेज धमाका   सुना गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। Oslo Police District ने एक बयान में कहा कि उन्हें “जोरदार धमाके या विस्फोट” की सूचना मिली थी। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आवाज किस कारण से आई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं

 

Norway police CONFIRM that the US Embassy is Oslo was targeted by an EXPLOSIVE DEVICE, detonating around 1AM near the entrance

Minor injuries and damage reported pic.twitter.com/E89TkpsFHq

— The Daily News (@DailyNewsJustIn) March 8, 2026


अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके की गहन जांच कर रही हैं। घटना के बाद United States Department of State के अधीन आने वाले अमेरिकी दूतावास और स्थानीय पुलिस से आधिकारिक प्रतिक्रिया तुरंत नहीं मिल सकी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News