नौकरी से निकालने का बदलाः महिला कर्मी ने बहा दी हजारों लीटर शराब, कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान ! (Video)

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 06:04 PM (IST)

International Desk: स्पेन के कास्त्रिलो दे डुएरो (Castrillo de Duero) इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला कर्मचारी ने अपनी नौकरी खत्म होने के बाद बदले की भावना में पूरी वाइनरी को भारी नुकसान पहुंचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया गया था। इससे नाराज होकर वह कुछ समय बाद वाइन वेयरहाउस में घुस गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वाइन वेयरहाउस में काम करने वाली इस महिला ने पुराने सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करके वेयरहाउस में एंट्री ली। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए हुडी पहन रखी थी।

 

अंदर जाने के बाद उसने वाइन के टैंक खोल दिए, जिससे करीब 60,000 लीटर वाइन बह गई। इस घटना से कंपनी को लगभग 2.7 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। अलार्म सिस्टम भी एक्टिव हो गया था, जिससे मामला तुरंत सामने आ गया। बाद में पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। हालांकि यह घटना पुरानी बताई जा रही है लेकिन यहा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसे गुस्से में किया गया बड़ा नुकसान बता रहे हैं।

 

जैसे ही वह अंदर गई, उसकी हर हरकत सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होती रही। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और  उससे पूछताछ की गई । बाद में उसे रिहा कर दिया गया।  पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस घटना को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कुछ इसे “रिवेंज” कह रहे हैं। कुछ इसे “गंभीर अपराध” मान रहे हैं
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News