हाईवे पर क्रैश विमान बना आग का गोला: कॉकपिट को तोड़ यात्री बचाने दौड़े लोग लेकिन...(देखें भयावह Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:37 PM (IST)

International Desk: अमेरिका के टेक्सास राज्य के लारेडो शहर में मंगलवार रात एक छोटा विमान हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब विमान अचानक नियंत्रण खोकर हाईवे के बीचों-बीच जा गिरा और टकराते ही उसमें आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं और विमान में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान सड़क किनारे बैरियर से टकराकर एक तरफ झुका हुआ पड़ा है। विमान से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं। इस दौरान कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर विमान के पास पहुंचे और कॉकपिट की खिड़की का शीशा तोड़ने की कोशिश करने लगे ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके।

 

BREAKING: Small plane crashes on Loop 20 in Laredo, Texas. Footage shows first responders attempting to smash a cockpit window as passengers escape pic.twitter.com/Bf0MfoZ1zs

— Breaking Avian (@BreakingAvian) June 17, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने बिना किसी आधिकारिक सहायता का इंतजार किए तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। लारेडो पुलिस विभाग के जांच अधिकारी जोस बाएजा के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल छह लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से लूप-20 हाईवे को दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया। पुलिस, दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है।

 

Terrifying 👇

One killed in fiery plane crash on Texas highway as footage shows first responders' desperate rescue attempt

There were six passengers onboard the Cessna Citation Latitude twin jet when it came hurtling down on Texas State Highway Loop 20 at around 10pm. pic.twitter.com/inWhBcS4GN

— ((Hurkle Durkling)) 🇺🇸 🤟 🇮🇱 (@durklinghurkle) June 17, 2026

पुलिस के अनुसार विमान हाईवे पर गिरा जरूर, लेकिन उस समय वहां चल रहे वाहनों को कोई सीधा नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल किसी वाहन चालक या सड़क पर मौजूद व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है, क्योंकि विमान व्यस्त हाईवे पर गिरा था और हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था।  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और अन्य संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि विमान के उड़ान रिकॉर्ड, तकनीकी स्थिति और मौसम संबंधी परिस्थितियों की जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News