दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, पायलट समेत 14 लोगों की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 08:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा के बाहरी इलाके में सोमवार को विमानन कंपनी सेसना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 13 यात्रियों और पायलट की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि खराब मौसम और कम दृश्यता होने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया होगा। उन्होंने बताया कि विमान में सवार दो लोग केन्या के नागरिक थे, जबकि बाकी 12 दक्षिण सूडान से थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News