हिल्टन होटल में हमलाः पुलिस अधिकारी समेत दो की मौत, मुठभेड़ में हमलावर भी ढेर
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 02:00 PM (IST)
International Desk: कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में सोमवार को एक हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी ने पूरे शहर को झकझोर दिया। पुलिस के अनुसार, एक हथियारबंद हमलावर द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी और एक आम नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया। मॉन्ट्रियल पुलिस प्रमुख Fady Dagher ने बताया कि यह घटना शहर के कोटे-दे-नेज (Côte-des-Neiges) इलाके में स्थित Hilton Montreal के पास हुई। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों में यह पहली बार है जब मॉन्ट्रियल पुलिस का कोई अधिकारी ड्यूटी के दौरान मारा गया है। भावुक होते हुए दाघेर ने कहा, "यह बेहद दुखद दिन है। यह किसी बुरे सपने जैसा है।"
🇨🇦 HORROR IN MONTREAL
— BRICS + World (@BricsPlusWorld) June 23, 2026
A camouflaged armed suspect opened fire on police, triggering panic and a massive emergency response pic.twitter.com/A82FI7d6XO
पुलिस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:35 बजे आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिली कि होटल की एक खिड़की से एक व्यक्ति बंदूक बाहर निकालकर लहरा रहा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन पर गोलीबारी शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक हथियारबंद व्यक्ति और पुलिस के बीच मुठभेड़ दिखाई देने का दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे हमलावर की गोली लगी या पुलिस कार्रवाई के दौरान वह गोलीबारी की चपेट में आया। जांच एजेंसियां इस पहलू की भी विस्तृत जांच कर रही हैं। घटना के बाद सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने हथियारबंद और खतरनाक संदिग्ध की मौजूदगी को लेकर आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया।
🇨🇦 HORROR IN MONTREAL
— BRICS + World (@BricsPlusWorld) June 23, 2026
A camouflaged armed suspect opened fire on police, triggering panic and a massive emergency response pic.twitter.com/A82FI7d6XO
निवासियों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। इस दौरान मॉन्ट्रियल के प्रमुख डेकारी एक्सप्रेसवे पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जबकि मेट्रो की दो प्रमुख लाइनों के कुछ हिस्सों को भी बंद करना पड़ा। हालांकि पुलिस प्रमुख ने बाद में स्पष्ट किया कि अलर्ट जारी किए जाने से पहले ही संदिग्ध को मार गिराया गया था। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद अलर्ट वापस ले लिया गया। फिलहाल पुलिस हमलावर की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर ने होटल को ही निशाना बनाया था या पुलिस को। घटना ने मॉन्ट्रियल में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर हथियारबंद हिंसा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
