इस शख्स ने लड़की के कान में की एेसी बात, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा (देखें वीडियो)
punjabkesari.in Sunday, Nov 11, 2018 - 04:18 PM (IST)
न्यूयॉर्कः इस बार कैमरे ने एक ऐसी चीज कैद की जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर छिड़ गई। एक शख्स लड़की के कान में कुछ ऐसा कहता है, जिसके बाद वो बड़ी हैरानी वाला चेहरा बनाती है और दूर चली जाती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो यूजर्स में बहस छिड़ गई। सभी को जानना था कि आखिर शख्स ने ऐसा क्या कहा।
लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद खुद लड़की सामने आई और बताया कि वो उसके पिता हैं जो उस वक्त उस लड़की के बारे में बता रहे थे, जिसको वो डेट करना चाहते हैं। पिता और बेटी की ये बातचीत लोगों को काफी पसंद आई और लोगों को बेटी का क्यूट एक्सप्रेशन काफी अच्छा लगा।
TWITTER please find this girl I have to know what that guy said to her pic.twitter.com/CopENdncqx
— Gina (@gina_lolz) November 7, 2018
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को 25 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और इसे 50 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स किया जा चुका है।