Emergency Landing: हवा में उड़ान भर रहा था विमान, अचानक कॉकपिट में आ घुसा यात्री और फिर जो हुआ

punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 08:53 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। फ्रांस से पुर्तगाल जा रही ईजीजेट की एक उड़ान में शुक्रवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब डेलीरियम (प्रलाप) से पीड़ित एक यात्री ने विमान के कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की। इस अप्रत्याशित घटना के कारण विमान को वापस ल्योन हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पुलिस और एयरलाइन कंपनी ने शनिवार (23 अगस्त, 2025) को इस घटना की पुष्टि की है।

क्या हुआ था फ्लाइट में?

सूत्रों के अनुसार ईजीजेट फ्लाइट EJU 4429 ने ल्योन से पुर्तगाल के पोर्टो के लिए उड़ान भरी ही थी कि यह घटना हो गई। यात्री की अजीबोगरीब हरकत ने अन्य यात्रियों को घबरा दिया। हालांकि अन्य यात्रियों ने मिलकर तुरंत उस व्यक्ति को काबू कर लिया और उसे तब तक रोके रखा जब तक कि विमान वापस ल्योन में नहीं उतर गया।

मेडिकल जांच में हुआ खुलासा

विमान के ल्योन में उतरते ही पुलिस ने उस यात्री को हिरासत में ले लिया। एयरलाइन ने बताया कि यात्री को हटाए जाने के बाद ही फ्लाइट को पोर्टो के लिए दोबारा रवाना किया गया।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय यह पुर्तगाली नागरिक था। उसकी मेडिकल जांच से पता चला कि वह हवाई यात्रा के दौरान उल्टी और प्रलाप (delirium) से पीड़ित था जिसकी वजह से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। उसे इलाज के लिए फ्रांस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर उड़ान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News