क्रूर पाक सेना का आधी रात को बलूचिस्तान पर हमलाः सो रहे लोगों पर बरसाए बम, 9 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 06:22 PM (IST)

Peshawar: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य एयरस्ट्राइक ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सुराब जिले के गोअनधान गांव में रात करीब 2 बजे हुए हमले में 28 नागरिकों की मौत का दावा किया जा रहा है। मृतकों में 9 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। सामने आई तस्वीरों और रिपोर्टों में मकानों के मलबे के बीच शवों और घायलों का जिक्र है। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस हमले पर अभी तक आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बलूचिस्तान के सुराब जिले के गोअनधान गांव में हुई। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे गांव के लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी हवाई हमला हुआ। हमले के बाद कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए।

 

🚨Pakistan has reportedly launched fresh airstrikes on #Balochistan, killing more than 27 civilians and injuring many others in villages across Surab Valley.

PAF JF-17 fighters reportedly dropped at least seven LS-6 bombs on civilian areas, according to local reports. pic.twitter.com/7d9U6LR0AQ

— First Post (@TrishulTactics) August 12, 2026


स्थानीय स्तर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 28 नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 9 बच्चे, 7 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 17 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो को लेकर रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कई शव मलबे के नीचे दबे मिले। कुछ पीड़ितों की उम्र बेहद कम बताई जा रही है। इससे इस कार्रवाई में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घायलों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

 

🇵🇰 Pakistan launched airstrikes on #Balochistan Civilians

27 civilians Killed in Goandhan village, Sorab (Surab)

PAF JF-17 fighters dropped 7 LS-6 bombs on civilian areas

What kind of army Pakistan have? Grave #humanright violation#سلام_افواج_پاکستان #12Ağustos #Éclipse pic.twitter.com/cB6zAc81EH

— Your Views Your News (@urviewsurnews) August 12, 2026

इस घटना को बलूचिस्तान में पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों और आजादी की मांग के बीच देखा जा रहा है। बलूचिस्तान में अलगाववादी आंदोलन लंबे समय से सक्रिय है और पाकिस्तान सरकार तथा सेना पर बलूच नागरिकों के खिलाफ दमन करने के आरोप लगते रहे हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और प्राकृतिक गैस, तांबा, सोना तथा दूसरे खनिज संसाधनों से बेहद समृद्ध माना जाता है। इसके बावजूद वहां लंबे समय से गरीबी, बेरोजगारी और विकास की कमी को लेकर शिकायतें रही हैं। बलूच संगठनों का आरोप है कि प्रांत के प्राकृतिक संसाधनों का फायदा स्थानीय लोगों को पर्याप्त रूप से नहीं मिलता। इसके अलावा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा यानी CPEC भी लंबे समय से विवाद का मुद्दा रहा है। बलूच राष्ट्रवादी संगठनों का कहना है कि बड़े प्रोजेक्ट्स में स्थानीय आबादी के हितों और अधिकारों की अनदेखी की गई है।

 

सेना पर पहले भी लगते रहे हैं गंभीर आरोप
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर जबरन गुमशुदगी, हिरासत में यातना और कथित फर्जी मुठभेड़ों जैसे गंभीर आरोप लंबे समय से लगाए जाते रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान सरकार और सेना बलूचिस्तान में चलाए जा रहे सैन्य अभियानों को आतंकवाद और सशस्त्र विद्रोह से निपटने की कार्रवाई बताती रही है। इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और स्थानीय आबादी के बीच अविश्वास लगातार गहरा रहा है। सुराब की घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया पर है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस यानी आईएसपीआर की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया   
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News