उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 3 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 12:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए ड्रोन हमले में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना प्रांत के लोअर साउथ वजीरिस्तान जिले की वाना तहसील के घवा ख्वाह इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए वाना स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सीमावर्ती वजीरिस्तान क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई है, जहां हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों और सुरक्षाबलों तथा आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में वृद्धि हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News