बलूचिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों सहित 6 अधिकारियों की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 12:59 PM (IST)

पेशावरः दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलट समेट सेना के छह अधिकारियों की मौत हो गई। सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेना की तरफ से कहा गया कि रविवार रात प्रांत के हरनाई इलाके के खोस्त में एक उड़ान अभियान के दौरान यह हादसा हुआ। सेना ने कहा कि “दो पायलटों समेत हेलीकॉप्टर में सवार छह कर्मियों” की हादसे में मौत हो गई।

PunjabKesari

दुर्घटना क्यों हुई, इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। यह दुर्घटना एक अगस्त को बलूचिस्तान में इसी तरह की घटना के एक महीने से अधिक समय बाद हुई है। तब पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित उसमें सवार सभी छह कर्मियों की मौत हो गई थी।

 

सेना के मुताबिक, वह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ था।  इमरान सरकार में मंत्री रहे चौधरी फवाद हुसैन  ने दुर्घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए  ट्वविटर पर लिखा कि हेली उड़ानें खतरनाक हो रही हैं, इसके लिए इंजीनियरिंग मूल्यांकन की जरूरत है।  हादसे में मारे गए सभी लोग बहुत छोटी उम्र के थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News