पाकिस्तानी 'चायवाला' अरशद खान ने भी की पावरी, कभी इनकी आंखों की दीवानी थी दुनिया

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 04:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आपको नीली आंखों वाला वो पाकिस्तानी 'चायवाला' शख्स अरशद खान तो जरूर याद होगा। वह अपनी गुड लुकिंग के चलते रातों रात लोगों के दिलों में छा गया था। अब अरशद खान की एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह पावरी करते दिखाई दे रहे हैं। अरशद खान ने इस्लामाबाद में अपना खुद का कैफे खोला है, जिसका नाम 'कैफे चायवाला रूफटॉप' है।

अरशद नई वीडियो में अपने कैफे में स्टाफ के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'ये मैं हूं, ये मेरा कैफे है, और ये मेरा स्टाफ है, और ये फिर से मैं हूं। और ये हमारी पावरी हो रही है।दरअसल 2016 में अरशद खान रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे, एक पाकिस्तानी फोटोग्राफर जिया अली ने चाय बनाते हुए अरशद की तस्वीर खींची थी। वायरल होने के बाद इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर भूचाल की मचा दिया था।

 

तस्वीर वायरल होने के बाद उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग के भी कई ऑफर मिले। उन्होंने इस फील्ड में काम भी किया, लेकिन वह फिर से अपने शहर इस्लामाबाद वापस आ गए  थे वहां पर ही एक कैफे खोला था। पाकिस्तानी मीडिया डेली पाकिस्तान के अनुसार अरशद खान ने अपने कैफे का नाम कैफे चायवाला रूफटॉप रखा है। अरशद ने कैफे चायवाला रूफ टॉप को एकदम देसी लुक में बनाया है और इसमें देसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है। कैफे को पतंगों और पेंटिंग्स से सजाया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News