PDM ने बढ़ती महंगाई के विरोध में निकाली रैली, इमरान सरकार को देश की संप्रभुता के लिए बताया खतरा

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 06:37 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान  में प्रमुख विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ( PDM) ने शनिवार को  बढ़ती महंगाई के विरोध में इमरान खान नीत PTI सरकार के खिलाफ कराची में रैली निकाली।  PDM के वक्ताओं ने कहा कि इमरान सरकार देश की संप्रभुता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उसने कहा कि पाकिस्तान इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और दुनिया से अलग-थलग पड़ा चुका है।

 

 डान की रिपोर्ट के अनुसार कराची के रीगल चौक पर आयोजित इस  रैली में  PDM नेताओं ने कहा कि वे अपने मौजूदा आंदोलन की सफलता को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दृढ़ और एकजुट रहने को कहा है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि देश की खराब होती स्थिति ने आठ विपक्षी दलों को एकजुट होने और पाकिस्तान को बचाने के लिए लड़ाई छेड़ने को मजबूर कर दिया है।

 

उन्होंने कहा कि देश की समस्त समस्याओं के समाधान का एक ही उपाय है कि तत्काल निष्पक्ष आम चुनाव कराए जाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो गुस्साए लोग इमरान खान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) सरकार की विफलताओं को गिनवाते हुए PDM प्रमुख मौलाना फजल उर रहमान ने कहा कि खस्ताहाल आर्थिक स्थिति के कारण देश में आत्महत्या के मामलों में इजाफा हो रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News