विदेशी खैरात पर चल रहा कंगाल पाकिस्तान, देश पर 6.7 अरब डालर का कर्ज बढ़ा

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 11:41 AM (IST)

इस्लामाबादः आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान विदेशी खैरात पर पल रहा है । दिवालिया होने के कगार पर पहुंचे पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज लेना पड़ रहा है।  वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में सकल विदेशी कर्ज के रूप में इमरान खान सरकार ने 6.7 अरब डालर (करीब 49 हजार करोड़ रुपए का ऋण लिया  है। इसमें चीन से मिले 3,600 करोड़ रुपए का नया वाणिज्यिक कर्ज भी शामिल है।

 

आर्थिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले सकल कर्ज छह फीसद अधिक है। सिर्फ जनवरी में ही सरकार को विदेशी कर्ज के रूप में 96 करोड़ डालर (करीब 6,900 करोड़ रुपए) मिले हैं। इसमें वाणिज्यिक बैंकों से 67.5 करोड़ डालर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) का कर्ज शामिल है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय  के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 के जुलाई-दिसंबर के दौरान इमरान खान सरकार को कई वित्तपोषण स्रोतों से बाहरी कर्जों के रूप में 5.7 बिलियन डॉलर की राशि मिली है।

 

दिसंबर में पाकिस्तान सरकार ने विदेशों से 1.2 बिलियन डॉलर प्राप्त किए जिसमें वाणिज्यिक बैंकों से महंगे ब्याज पर ली गई 434 मिलियन डॉलर की राशि भी शामिल है। इमरान खान सरकार की लचर आर्थिक सुधारों के चलते साल 2020 के अंत तक पाकिस्तान का कुल कर्ज 11.5 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 35.8 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया है। जिसके बाद खुद की गलतियों के पिछली सरकारों पर डालते हुए पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने कहा कि पिछली सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश को अत्याधिक विनिमय दर और अत्यधिक उधारी का सामना करना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News