पाकिस्तान में BLA का कहर: पाक सेना-पुलिस को भारी नुकसान, मार डाले 5 जवान

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 08:05 PM (IST)

International Desk: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग जगहों पर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया, जिसमें 5 सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पहला हमला केच जिले के जमुरान इलाके में हुआ, जहां BLA के लड़ाकों ने घात लगाकर पाक सेना के काफिले को निशाना बनाया। कुंड कापरान के पास हुए इस हमले में दो सैन्य वाहन पूरी तरह से तबाह कर दिए गए और पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

दूसरा हमला क्वेटा के पूर्वी बाईपास स्थित बकरा मंडी के पास किया गया, जहां एक पुलिस वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में SHO नूरुल्लाह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। दोनों हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी कर कहा कि उनका सशस्त्र संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पाकिस्तानी सेना बलूच इलाकों से पूरी तरह हट नहीं जाती और बलूच जनता को स्वतंत्रता नहीं मिलती।

 

सोशल मीडिया पर इन हमलों के वीडियो भी साझा किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमले पूर्व नियोजित और सटीक थे। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववाद की मांग चल रही है और BLA जैसे संगठन पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लगातार हिंसक हमले कर रहे हैं। यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक और बड़ा झटका मानी जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News