पाकिस्तान की सेना में बगावत ! कटघरे में आर्मी चीफ असीम मुनीर, पूर्व  RAW एजेंट के वीडियो ने मचाया भूचाल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 03:02 PM (IST)

International Desk: पाकिस्तान की सेना, जिसे हमेशा देश की सबसे ताकतवर संस्था बताया जाता रहा है, अब खुद अपने ही भीतर दरारों से जूझती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों ने इस “मजबूत फौज” की छवि को हिला कर रख दिया है।  इन दावों को हवा दी है लक्की बिष्ट ने, जिन्होंने खुलकर कहा कि पाकिस्तान आर्मी के भीतर असंतोष बढ़ चुका है और हालात विद्रोह तक पहुंच सकते हैं। दरअसल पाकिस्तान में लोकतंत्र हमेशा से ही सेना के साये में रहा है, लेकिन मौजूदा दौर में यह सवाल और गहरा हो गया है और बहस के केंद्र में हैं पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर। 

 

 

किन अधिकारियों के बीच टकराव का दावा?
सोशल मीडिया पर जिन नामों का जिक्र किया जा रहा है, उनमें आसिम मुनीर (आर्मी चीफ) , साहिर शमशाद मिर्जा (चेयरमैन जॉइंट चीफ्स) के नाम शामिल हैं। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान सेना में अंदरूनी मतभेद पहले भी सामने आते रहे हैं।  लेकिन शीर्ष नेतृत्व के बीच ही गहराते मतभेद पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान को अक्सर एक ऐसे देश के रूप में देखा जाता है, जहां सेना का प्रभाव सरकार से ज्यादा है। लोकतांत्रिक संस्थाएं पूरी तरह स्वतंत्र नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में “हाइब्रिड शासन” (Hybrid Regime) चल रहा है जिसमें सरकार और सेना दोनों मिलकर सत्ता चलाते हैं, लेकिन असली नियंत्रण अक्सर सेना के पास रहता है। लेकिन अब जनता के साथ-साथ सना में भी मुनीर के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। 

 

सेना की विश्वसनीयता पर सवाल
पाकिस्तान लंबे समय से अपनी सेना को “अटूट और अनुशासित” बताता आया है, लेकिन बार-बार सामने आ रहे अंदरूनी विवाद , राजनीतिक दखल और  आर्थिक संकट ने सेना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी  कुछ रिपोर्ट्स में “Guardians of Honor” नाम से एक कथित लेटर के लीक होने की बात भी कही गई थी जिसमें जूनियर और मिड-लेवल अधिकारियों ने आसिम मुनीर के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इस कथित पत्र में नेतृत्व में कमजोरी,  भ्रष्टाचार, राजनीतिक दखल और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप लगाए गए  थे। 

 

 कौन हैं लक्की बिष्ट?
लक्की बिष्ट भारत की एलीट फोर्स NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) के पूर्व कमांडो हैं। वह खुद को पूर्व RAW एजेंट बताते हैं। YouTube, Facebook, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर वह सक्रिय हैं और देशभक्ति, सुरक्षा, पाकिस्तान और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनके समर्थक कहते हैं वह राष्ट्रवादी आवाज उठाते हैं और आम जनता को सुरक्षा मुद्दों पर जागरूक करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News