पाक सेना ने अफगानिस्तान में बरपाया कहर: यूनिवर्सिटी और घरों पर दागे रॉकेट, मासूम बच्चों समेत 4 की मौत, 70 घायल
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 11:01 PM (IST)
काबुल: अफगानिस्तान ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मोर्टार और रॉकेट से भीषण हमला किया है। इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दोपहर 2 बजे शुरू हुई गोलाबारी अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत के अनुसार, यह हमला सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ। पाकिस्तानी सेना ने कुनार की प्रांतीय राजधानी असदाबाद और मनोगई जिले को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इस हमले में न केवल रिहायशी इलाकों बल्कि शैक्षणिक संस्थानों को भी निशाना बनाया गया है।
यूनिवर्सिटी पर भी दागे रॉकेट प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में सैय्यद जमालुद्दीन विश्वविद्यालय भी आया, जहां करीब 30 छात्र घायल हो गए। इसके अलावा, कंधार प्रांत के लुक्मान-स्पिन बोल्डक इलाके में भी मोर्टार दागे जाने की खबरें हैं। फिलहाल सभी घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
Today, April 27, 2026, the military regime of Pakistan once again conducted artillery shelling using mortars and rockets against multiple areas of Asadabad, the provincial capital of Kunar, as well as parts of Manogai District.
— Hamdullah Fitratحمدالله فطرت (@FitratHamd) April 27, 2026
In these attacks, which commenced at 2:00 PM,… pic.twitter.com/vnpTU2W6be
अफगानिस्तान ने बताया 'युद्ध अपराध' अफगान सरकार ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रवक्ता फितरत ने कहा कि आम नागरिकों और शैक्षणिक संस्थानों को जानबूझकर निशाना बनाना एक अक्षम्य युद्ध अपराध और क्रूरता का खुला प्रदर्शन है।
दोहरा चेहरा: एक तरफ मध्यस्थता, दूसरी तरफ हमला हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसकी सेना अफगानिस्तान में मासूम बच्चों और नागरिकों पर कहर बरपा रही है।
