पेरेंटस थे शापिंग में मस्तः पहली मंजिल की रेलिंग से गिरी 4 साल की मासूम, Video देख दहल जाएगा दिल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 06:10 PM (IST)

International Desk: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में 13 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना में एक छोटी बच्ची रेलिंग के पास पहुंचती है और कुछ ही सेकंड में संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, हादसे के समय बच्ची के साथ मौजूद बड़े लोग खरीदारी में व्यस्त थे। इसी दौरान बच्ची अकेले रेलिंग के पास चली गई और अचानक नीचे गिर गई।

 

Heartbreaking Incident 💔😭

कहते हैं ना 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'

ये सिर्फ कहने की बात नहीं है 13 जुलाई को एक ऐसी ही दर्दनाक घटना चिकबल्लापुर, कर्नाटक के एक कपड़े के स्टोर पर देखने को मिली।

वीडियो में देख सकते हैं एक छोटी सी बच्ची रेलिंग के पास आती है और थोड़े ही देर में… pic.twitter.com/4y8ZTs2how

— Santosh Bharatvanshi (@SKYjourno) July 15, 2026

इस घटना का वीडियो पत्रकार संतोष भारतवंशी (@SKYjourno) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए अभिभावकों से बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर अकेला न छोड़ने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि "जब सावधानी हटती है, तभी दुर्घटना घटती है। एक पल की लापरवाही जीवनभर का पछतावा बन सकती है।" वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी माता-पिता से अपील की कि मॉल, शोरूम, बालकनी, एस्केलेटर और रेलिंग जैसी जगहों पर बच्चों पर हमेशा नजर रखें।

 

कई यूजर्स ने कहा कि छोटे बच्चों को ऐसे स्थानों पर कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति या उसकी चोटों के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक कपड़ों के शोरूम में रेलिंग से गिरने का मासूम बच्ची का CCTV वीडियो वायरल हुआ है। घटना के समय परिजन खरीदारी में व्यस्त थे। वीडियो साझा कर लोगों से बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर अकेला न छोड़ने और हमेशा निगरानी रखने की अपील की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News