गाजा में मातम के बीच बरसी मौ''त: जनाजे पर इजराइली सेना का हमला, 7 लोगों की गई जान, 22 घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 10:38 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: गाजा पट्टी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक अंतिम यात्रा (जनाजे) को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए हैं।

जनाजे पर हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, यह हमला नुसेरात शरणार्थी शिविर में हुआ। यहाँ शुक्रवार को हुए एक हमले में मारे गए एक फलस्तीनी व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें शामिल लोगों को निशाना बनाया गया। नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित अवदा अस्पताल ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है।

सेना की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस घातक हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। हालांकि, इजराइली सेना की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी या सफाई नहीं दी गई है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News