नॉर्वे ने पुतिन को दिया झटका, रूसी पर्यटकों पर लगाया बैन, कहा-फौरन छोड़ दें देश

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 04:03 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः नाटो द्वारा यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियार इस्तेमाल करने की हरी झंडी देने के बीच नार्वे ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दे दिया है। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के जवाब में नॉर्वे ने कहा है कि वह लगभग सभी रूसी पर्यटकों के देश में प्रवेश पर इसी माह के अंत तक पूर्णतया प्रतिबंध लगा देगा। नॉर्वे के न्याय और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि देश में "प्रवेश नियमों को कड़ा करने का निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूस के आक्रामक युद्ध के खिलाफ प्रतिक्रियाओं में सहयोगियों और भागीदारों के साथ खड़े होने के नॉर्वेजियन दृष्टिकोण के अनुरूप है।"

 

 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि केवल कुछ मामलों में रूसी नागरिकोंको यात्रा की इजाजत दी जाएगी जैसे नॉर्वे में रहने वाले करीबी परिवार के सदस्यों से मुलाकात या नॉर्वे में काम करने वाले या अध्ययन करने वालों को   नॉर्वे में आने की मंजूरी होगी। नॉर्डिक देश के न्याय मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण  वे रूसी पर्यटक यात्रियों के लिए प्रवेश पर और अधिक अंकुश लगाएंगे, जिससे 29 मई से लगभग सभी प्रवेश बंद हो जाएंगे।

PunjabKesari

रूस ने फैसले को "विशुद्ध रूप से भेदभावपूर्ण" बताया और कहा कि वह इसका कड़ा जवाब देगा। नॉर्वे, एक नाटो सदस्य, जो आर्कटिक में रूस के साथ लगभग 200 किमी (124 मील) की सीमा साझा करता है, ने रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के तुरंत बाद पहली बार 2022 में रूसी पर्यटक वीजा पर प्रतिबंध लगाया था । न्याय मंत्री एमिली एंगर मेहल ने एक बयान में कहा कोई भी रूसी नागरिक जिसका उद्देश्य पर्यटन और अन्य गैर-आवश्यक यात्रा है, उसे सीमा पर वापस कर दिया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News