सोमालिया: 7 दिनों से चल रही हिंसक झड़प में 19 मरे

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 10:15 PM (IST)

गैरोवे: सोमालिया के दो क्षेत्रीय कबीलियाई गुटों के बीच एक सप्ताह तक चले संघर्ष विराम के बाद रविवार को फिर से शुरू हुई झड़प में 19 सैनिकों की मौत हो गई। दोनों तरफ की सेना अधिकारियों ने बताया कि गलमुडुग और पुंटलैंड की सेनाओं के बीच गालकायो शहर में झड़प हुई। दोनों तरफ के गुटों के बीच साझा सीमा को लेकर विवाद है और यह क्षेत्र प्रतिद्वंद्वी कबीले के लड़ाकों के नियंत्रण में है।
 

एक माह पहले शुरू हुई इस ङ्क्षहसा की वजह से गलकायो में सभी स्कूल को बंद करा दिए गए थे और कुछ लोग शहर छोड़ कर भाग गए थे। दुबई में हुए संघर्ष विराम समझौते का दोनों पक्षों और सोमालिया के राष्ट्रपति ने स्वागत किया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों गुट गत सप्ताह तक विवादित क्षेत्र को लेकर अपना दावा छोड़ देंगे। 


गलकायो दक्षिण के मेयर हिरसी युसूफ बर्रे ने कहा कि हम पुटलैंड सैनिकों को गलकायो में देख कर आश्चर्यचकित थे और वे लोग हम पर गोलियां बरसा रहे थे। हमने सात सैनिकों को खोया है और 20 अन्य घायल हुए हैं। पुंटलैंड के एक सैन्य अधिकारी कर्नल मोहम्मद अदन ने कहा कि हमारी तरफ से 12 सैनिकों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए हैं। वे हमारे दो वाहनों और चार कैदियों को अपने साथ ले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News