Manila Tragic Accident : फिलीपीन में भरभराकर गिरी नौ मंजिला इमारत, मलबे में फंसे कई श्रमिक

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 09:04 AM (IST)

Manila Tragic Accident : फिलीपींस की राजधानी मनीला के उत्तरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां आज तड़के एक निर्माणाधीन (Under-construction) नौ मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पुलिस और प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे के वक्त इमारत में कई मजदूर मौजूद थे जिनमें से कई लोगों के मलबे में दबे होने की गंभीर आशंका है।

पुलिस ने बताया कि 22 श्रमिक बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि अन्य अब भी लापता हैं। मनीला के उत्तर में पम्पांगा प्रांत के एंजिल्स शहर में स्थित यह इमारत आंधी-तूफान के दौरान तड़के ढह गई। 

 

 

वहीं पुलिस ब्रिगेडियर जनरल जेस मेंडेज ने बताया कि पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों के 100 से अधिक कर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने श्रमिक लापता हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News