देखें हैरान कर देने वाला Video, आसमान में प्लेन ने पैराग्लाइडर को मारी टक्कर, कैनोपी फाड़ते हुए निकला

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 09:41 AM (IST)

Plane hit Paraglider: ऑस्ट्रिया के Alps इलाके में एक बेहद डरावना हादसा सामने आया। यहां  एक अनुभवी पैराग्लाइडर और एक छोटे टूरिस्ट विमान के बीच हवा में टकराव हो गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शनिवार दोपहर Schmittenhöhe पहाड़ के पास हुई, जो पैराग्लाइडिंग के लिए काफी लोकप्रिय जगह मानी जाती है।

जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय Sabrina, जो काफी अनुभवी पैराग्लाइडर हैं, कैमरा लगाकर उड़ान भर रही थीं। उसी समय एक छोटा sightseeing aircraft उनके बेहद करीब से गुजर गया और अनजाने में उनके पैराग्लाइडिंग विंग से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि उनका पैराग्लाइडिंग कैनोपी (wing) बुरी तरह फट गया और हवा में ही टूटने लगा। इसके बाद Sabrina का कंट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया और वह तेजी से घूमते हुए नीचे गिरने लगीं। इस खतरनाक स्थिति के दौरान उन्होंने तुरंत अपने इमरजेंसी रिज़र्व पैराशूट को सक्रिय किया। रिज़र्व पैराशूट समय पर खुल गया, जिससे उनकी गिरावट नियंत्रित हो गई और उनकी जान बच गई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विमान के प्रोपेलर की वजह से पैराग्लाइडर को गंभीर नुकसान हुआ, लेकिन सौभाग्य से दोनों-पायलट और पैराग्लाइडर-को बड़ी चोट नहीं आई। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से Sabrina को नजदीकी एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच की गई। पायलट ने भी बताया कि वह टक्कर से बच नहीं सका। बाद में Sabrina ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे सिर्फ हल्की चोटें और शरीर पर नीले निशान आए हैं, लेकिन वह सुरक्षित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News