पेरू में भूकंप ने मचाई तबाहीः कई इमारतें क्षतिग्रस्त व 27 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:02 PM (IST)

 International Desk: दक्षिणी पेरू के प्रशांत क्षेत्र में मंगलवार देर रात 5.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। भूकंप के झटकों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कम से कम 27 लोग घायल हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र इका क्षेत्र में पम्पा डे टाटे शहर से करीब 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। इसकी गहराई लगभग 56.5 किलोमीटर बताई गई है।

 

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण कई भवनों में दरारें आ गईं और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है। पेरू के रक्षा मंत्री ए. फ्लोरेस ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सैन लुइस गोंजागा विश्वविद्यालय समेत कई प्रभावित इमारतों का निरीक्षण किया। भूकंप के बाद राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। पेरू प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News